Lucknow City

लखनऊ में शिक्षा का स्मार्ट’ मॉडल लॉन्च : जनभवन में आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण, एआई रोबोटिक्स व स्पेस लैब जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है स्कूल

लखनऊ, 13 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन (पूर्व नाम राजभवन) में सोमवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आदर्श माध्यमिक विद्यालय के नए आधुनिक भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया।

करीब 5 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बने इस आधुनिक विद्यालय भवन में छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें एआई रोबोटिक्स लैब, स्पेस लैब और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं शामिल हैं। ये सुविधाएं विद्यार्थियों को तकनीकी और वैज्ञानिक शिक्षा से जोड़ने में मदद करेंगी।

WhatsApp Image 2026-04-13 at 12.16.51 PM

ये भी पढ़ें:

इस परियोजना में 4 करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई, जबकि शेष राशि राज्यपाल निधि और सीएसआर मद से जुटाई गई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश का भविष्य वर्तमान पीढ़ी पर निर्भर करता है। इसलिए यह जरूरी है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण और अनुकूल वातावरण में शिक्षा मिले।

उन्होंने कहा कि एक सुसज्जित और सक्षम भवन शिक्षा के बेहतर माहौल के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। सीएम योगी ने इस दौरान एक श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि कोई भी अक्षर अयोग्य नहीं होता। हर अक्षर में मंत्र बनने की क्षमता होती है। हर व्यक्ति में योग्य बनने का सामर्थ्य निहित है।

उन्होंने राज्यपाल द्वारा प्रस्तुत इस मॉडल को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री और अन्य लोग उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  IAS अफसरों से मुखातिब हुए सीएम धामी...तेज़ और पारदर्शी प्रशासन पर जोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button