Entertainment

SPIDER-NOIR : ट्रेलर रिलीज़…निकोलस केज बने 1930 के दशक के डार्क स्पाइडर-मैन

डार्क व मिस्टीरियस लुक व टैग लाइन ने खींचा ध्यान, 27 मई को प्रीमियर, दो वर्जन में उपलब्ध होगी सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, 13 फरवरी 2026:

प्राइम वीडियो की नई सीरीज़ ‘स्पाइडर-नोयर’ (SPIDER-NOIR) का पहला टीज़र ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस सीरीज़ में ऑस्कर विनर एक्टर निकोलस केज पहली बार लाइव-एक्शन स्पाइडर-मैन के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर में उनके डार्क और रहस्यमयी लुक की पहली झलक दिखाई गई है।

1930 के न्यूयॉर्क की पृष्ठभूमि

सीरीज़ की कहानी 1930 के दशक के न्यूयॉर्क में सेट है। निकोलस केज इसमें बेन रेली का किरदार निभा रहे हैं, जो एक उम्रदराज़ और बदकिस्मत प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर है। उसे शहर के इकलौते सुपरहीरो के तौर पर अपनी पिछली जिंदगी और जिम्मेदारियों से जूझना पड़ता है। ट्रेलर में केज काले कपड़ों में, थके और गंभीर अंदाज़ में वेब-स्लिंगर के रूप में दिखाई देते हैं।

टैगलाइन ने खींचा ध्यान, 27 मई को प्रीमियर

शो की टैगलाइन है ‘बिना पावर के कोई ज़िम्मेदारी नहीं होती’ (With No Power Comes No Responsibility) इसे स्पाइडर-मैन के मशहूर संवाद का अलग और डार्क रूप माना जा रहा है, जो सीरीज़ के टोन को साफ तौर पर दर्शाता है। प्राइम वीडियो ने बताया है कि ‘स्पाइडर-नोयर’ का प्रीमियर 27 मई 2026 को होगा। इसके सभी एपिसोड एक साथ रिलीज़ किए जाएंगे।

दो वर्ज़न में उपलब्ध होगी सीरीज़, केज का पहला लीडिंग लाइव-एक्शन टीवी रोल

‘स्पाइडर-नोयर’ को दो तरीकों से स्ट्रीम किया जाएगा। ‘ऑथेंटिक ब्लैक एंड व्हाइट’ और ‘ट्रू-ह्यू फुल कलर’। मूल कॉमिक्स म्यूट और मोनोक्रोमैटिक टोन में थीं, इसलिए ब्लैक-एंड-व्हाइट वर्ज़न उसी अंदाज का अनुभव देगा, जबकि फुल कलर वर्ज़न अलग स्टाइल में उपलब्ध होगा। निकोलस केज इससे पहले एनिमेटेड फिल्म Spider-Man: Into the Spider-Verse में स्पाइडर-नोयर को आवाज दे चुके हैं। हालांकि, यह उनका पहला लीडिंग लाइव-एक्शन टीवी रोल है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 8.49.55 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button