Entertainment

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद को आगे आए स्टार्स…आज होगी जमानत पर सुनवाई

सलमान, अजय, वरुण समेत कई सितारे मदद को आगे आए, पत्नी राधा बोलीं- सब साथ खड़े हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, 12 फरवरी 2026:

चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में अब पूरा बॉलीवुड खुलकर सामने आया है। सोनू सूद की अपील के बाद सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन सहित कई बड़े सितारों ने अभिनेता की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस बीच राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के सहयोग के लिए आभार जताया है।

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोनू सूद के अलावा सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकार भी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि डेविड धवन से भी बात हुई है और उन्होंने सहयोग का भरोसा दिया है। रतन नैन और वरुण धवन समेत कई लोग इस मुश्किल समय में राजपाल के साथ खड़े हैं। गोल्डी के मुताबिक, राजपाल यादव ने सभी का धन्यवाद दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री ने हालात बिगड़ने के बाद चट्टान की तरह साथ दिया है, जिसकी सराहना की जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-02-12 at 7.52.23 AM

ये भी पढ़ें:

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने कहा कि पूरी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जो भी मदद के लिए आगे आया है, परिवार उसका शुक्रगुजार है। उनके मुताबिक, यह वक्त हिम्मत से काम लेने का है और परिवार मजबूत बना हुआ है।

राव इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ रुपये की सहायता देने की बात कही है। उनकी अपील के बाद तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की, जबकि केआरके ने 10 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। सोनू सूद, गुरु रंधावा और गुरमीत चौधरी भी समर्थन जता चुके हैं। अधिकांश सितारों ने सहायता राशि का खुलासा नहीं किया है।

मैनेजर गोल्डी ने उम्मीद जताई है कि राजपाल यादव को जल्द राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि जमानत याचिका दाखिल की जा चुकी है और सुनवाई होने वाली है। परिवार को उम्मीद है कि अदालत से उन्हें जमानत मिल जाएगी। गोल्डी ने कहा कि घर में पारिवारिक कार्यक्रम तय हैं और सभी चाहते हैं कि राजपाल जल्द रिहा होकर घर लौटें।

WhatsApp Image 2026-02-12 at 7.52.23 AM (1)

क्या है चेक बाउंस मामला

राजपाल यादव वर्ष 2010 के चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म अता पता लापता के निर्माण और निर्देशन के लिए एक कंपनी से करीब 9 करोड़ रुपये का लोन लिया था। तय समय पर भुगतान न होने के बाद मामला अदालत पहुंचा। कई अवसर दिए जाने के बावजूद राशि न चुकाने पर कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया। 5 फरवरी को उन्होंने तिहाड़ में आत्मसमर्पण किया।

ये भी पढ़ें  भगवान जगन्नाथ के दर पहुंचे सोनू निगम की पूजा-अर्चना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button