Entertainment

जन्मदिन विशेष: एक रिश्ता जिसने बदल दी इनकी पूरी जिंदगी, बॉलीवुड की चमक से जेल की सलाखों तक… जानिए मोनिका बेदी की कहानी

मोनिका बेदी का करियर बॉलीवुड में तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से रिश्ते और गिरफ्तारी ने उनकी जिंदगी और करियर को पूरी तरह बदल दिया

मनोरंजन डेस्क, 18 जनवरी 2026:

90 के दशक में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली मोनिका बेदी का करियर जितनी तेजी से आगे बढ़ा, उतनी ही तेजी से विवादों में उलझ गया।18 जनवरी 1975 को जन्मीं मोनिका पंजाब के होशियारपुर से निकलकर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई, लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से रिश्ते ने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा बदल दी।

फिल्मी करियर और लोकप्रियता

मोनिका बेदी ने तेलगु फिल्म ताजमहल से डेब्यू किया। कम समय में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। फिल्म ‘जोड़ी नंबर 1’ में उनके काम को सराहा गया। इसके अलावा ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ सलमान खान के साथ वह जानम समझा करो में भी नजर आई थीं।

WhatsApp Image 2026-01-18 at 12.20.09 AM

अबू सलेम से नजदीकी और जिंदगी का मोड़

करियर के अच्छे दौर के बीच मोनिका की नजदीकी अबू सलेम से हुई। शुरुआती दौर में अबू सलेम ने खुद को एक कारोबारी बताया। करीब नौ महीने तक फोन पर बातचीत के बाद मोनिका उनसे दुबई में मिलीं। वहीं अबू सलेम ने अपनी असली पहचान उन्हें बताई, लेकिन तब तक मोनिका भावनात्मक रूप से उनसे जुड़ चुकी थीं।

WhatsApp Image 2026-01-18 at 12.20.10 AM

गिरफ्तारी और जेल का दौर

साल 2002 में मोनिका बेदी को पुर्तगाल में अबू सलेम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोप था कि वह फर्जी पासपोर्ट पर रह रही थीं और अबू सलेम की गर्लफ्रेंड थीं। इस मामले में मोनिका को जेल जाना पड़ा। साल 2005 में दोनों को भारत लाया गया और 2007 में मोनिका को जमानत मिली।

इंटरव्यू में छलका दर्द

साल 2014 में दिए एक इंटरव्यू में मोनिका ने खुलासा किया था कि जब उन्हें अबू सलेम की आपराधिक सच्चाई पता चली, तब तक वह उनसे बेहद लगाव महसूस करने लगी थीं। उन्होंने बताया कि वह एक मर्डर केस में वांछित था, लेकिन सच सामने आने तक हालात उनके हाथ से निकल चुके थे और दोनों ने शादी कर ली थी।

WhatsApp Image 2026-01-18 at 12.20.07 AM

अब सामान्य जिंदगी की ओर

जेल से बाहर आने के बाद मोनिका बेदी ने खुद को पूरी तरह फिल्मी दुनिया से अलग कर लिया। आज वह एक सामान्य जीवन जी रही हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। अपराध और विवादों से दूर रहकर मोनिका अब अपनी नई पहचान के साथ आगे बढ़ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button