Entertainment

बड़े पर्दे पर दिखेगी वाराणसी में जन्मे ‘रॉ’ के इस खास जासूस की कहानी, करण जौहर बनाएंगे फिल्म

खुफिया एजेंसी R&AW के 58 साल पूरे होने पर सामने आया बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट, यूपी के वाराणसी में जन्मे आरएन काव थे रॉ के संस्थापक, नितिन गोखले की किताब से ली जाएगी कहानी, 11 अगस्त 2028 को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 21 सितंबर 2026:

भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनेलिसिस विंग (R&AW) के पहले प्रमुख रामेश्वर नाथ काव की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोमवार को RN Kao Biopic का ऐलान किया। फिल्म में काव के जीवन, खुफिया अभियानों और R&AW की स्थापना से जुड़े दौर को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा।

R&AW के 58 साल पूरे होने पर ऐलान

21 सितंबर 1968 को भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी R&AW की स्थापना हुई थी। इसके 58 साल पूरे होने के मौके पर करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नई फिल्म की जानकारी साझा की। करण जौहर ने बताया कि फिल्म R&AW के संस्थापक रामेश्वर नाथ काव के जीवन पर आधारित होगी। फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है। यह 11 अगस्त 2028 को सिनेमाघरों में आएगी।
rn-kao-biopic-karan-johar-raw-founder-rameshwar-nath-kao (2)

नितिन गोखले की किताब से ली जाएगी कहानी

Karan Johar की यह फिल्म लेखक नितिन गोखले की किताब ‘Gentleman Spymaster’ पर आधारित होगी। काव ने लंबे समय तक पर्दे के पीछे रहकर देश की खुफिया व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। करण जौहर ने फिल्म के ऐलान के साथ कहा कि काव ने ऐसी संस्था खड़ी की, जो पर्दे के पीछे रहकर काम करती थी, लेकिन जिसका असर इतिहास में दर्ज हुआ। इसी कहानी को अब सिनेमा के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

वाराणसी में हुआ था आरएन काव का जन्म

रामेश्वर नाथ काव का जन्म 10 मई 1918 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। आजादी के बाद 1947 में उनकी नियुक्ति इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB में हुई। उनका प्रशिक्षण खुफिया अधिकारी भोला नाथ मुल्लिक की निगरानी में हुआ था। काव ने अपने करियर के दौरान कई अहम मामलों पर काम किया। इनमें 1950 के दशक के मध्य में सामने आया कश्मीर प्रिंसेस मामला भी शामिल था। 1971 में बांग्लादेश मुक्ति के दौरान भी उनकी भूमिका का जिक्र मिलता है।

‘काव बॉयज’ के नाम से जानी जाती थी उनकी टीम

काव की पहचान सिर्फ खुफिया अभियानों तक सीमित नहीं थी। नितिन गोखले की किताब में उनके मूर्तिकला से जुड़े शौक का भी जिक्र है। उन्होंने R&AW में काम करने वाली नई पीढ़ी के अधिकारियों को खुफिया कामकाज की ट्रेनिंग दी। उनसे प्रशिक्षित अधिकारियों की टीम को ‘काव बॉयज’ के नाम से जाना जाता था। अब करण जौहर का यह नया प्रोजेक्ट इसी Spymaster की जिंदगी और उस दौर की खुफिया दुनिया को बड़े पर्दे पर पेश करेगा।

ये भी पढ़ें  एक्टर संजय मिश्रा ने महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर योगी सरकार की तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link