Entertainment

‘माइकल’ के बाद Jackson की नई छलांग, अब Will Smith के साथ दिखेंगे Action Thriller में

Michael की Biopic से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले जाफर जैक्सन को मिला दूसरा बड़ा Hollywood प्रोजेक्ट, SuperMax में निभाएंगे अहम किरदार, फिल्म की कहानी हाई सिक्योरिटी जेल में हुई रहस्यमयी हत्या की जांच पर आधारित है

एंटरटेनमेंट डेस्क, 4 अगस्त 2026:

दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक Michael से सुर्खियों में आए अभिनेता Jaafar Jackson के हाथ एक और बड़ा Hollywood प्रोजेक्ट लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही Action Thriller फिल्म SuperMax में नजर आएंगे। यह उनके करियर की दूसरी बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म को Amazon MGM Studios और Miramax मिलकर बना रहे हैं।

Will Smith के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

SuperMax में Jaafar Jackson, Hollywood स्टार Will Smith के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में अभिनेत्री AnnaSophia Robb भी अहम भूमिका निभा रही हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक Jaafar Jackson के किरदार का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:

हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या की गुत्थी पर आधारित कहानी

रिपोर्ट्स के अनुसार SuperMax की कहानी एक हाई सिक्योरिटी जेल में हुई रहस्यमयी हत्या की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दो FBI एजेंट इस असंभव लगने वाले केस की तह तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। इन एजेंटों के किरदार Will Smith और AnnaSophia Robb निभाएंगे। फिल्म में भरपूर एक्शन, सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा।

Michael Biopic से मिली दुनियाभर में पहचान

Jaafar Jackson ने फिल्म Michael में अपने दिवंगत अंकल माइकल जैक्सन का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा। फिल्म में माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी, करियर, संघर्ष और सफलता को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था। इसी फिल्म ने Jaafar Jackson को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
jaafar-jackson-to-star-in-supermax-movie-with-will-smith (1)

Box Office पर भी रही बड़ी सफलता

Michael ने रिलीज के बाद Box Office पर शानदार प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में एक बिलियन डॉलर से ज्यादा का कारोबार किया। भारत में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 71.09 करोड़ रुपये रहा। अब दर्शकों की नजर Jaafar Jackson की अगली फिल्म SuperMax पर टिकी है।

ये भी पढ़ें  आंखों से अंधा...या दुनिया को दे रहा धोखा? विजय सेतुपति के किरदार पर टिकी फैंस की नजरें

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button