NationalReligiousUttar Pradesh

सुल्तानपुर : गड्ढे की खोदाई के दौरान निकली हनुमान जी की मूर्ति, ग्रामीण बता रहे चमत्कार

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 12 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में हनुमान जयंती के दिन एक अद्भुत घटना घटी। शौचालय के लिए गड्ढे की खोदाई के दौरान हनुमान जी की एक मूर्ति मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। प्रतिमा मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

जानकारी के अनुसार फूलपुर निवासी सुरेश पांडेय अपने घर के सामने शौचालय बनवाने के लिए खोदाई करवा रहे थे। इस दौरान मजदूरों को मूर्ति मिली तो उन्होंने सुरेश पांडेय को बुलाया गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे कूरेभार थानाध्यक्ष ने प्रतिमा को साफ कर बाहर निकलवाया और सुरक्षा व्यवस्था कराई।

ये भी पढ़ें:

गांव वाले हनुमान जयंती के दिन मूर्ति मिलने को चमत्कार मान रहे हैं। जमीन मालिक ने खोदाई स्थल पर हनुमान मंदिर का निर्माण कराने की बात कही है। इससे गांव में खुशी और उल्लास का माहौल है। ग्रामीण पूजा पाठ करने लगे हैं।

ये भी पढ़ें  मेरठ : पहला अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन बेगमपुल पर तैयार, अंतिम चरण में फिनिशिंग कार्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link