NationalPoliticsUttar Pradesh

सुल्तानपुर : गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ केस में एक मार्च को होगी सुनवाई

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 19 फरवरी 2025:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ यूपी के सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में दर्ज मामले की सुनवाई अब एक मार्च को होगी। विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा की अदालत में बुधवार को इस मामले में दूसरी गवाही नहीं हो पाई।

यह मामला 17 दिसंबर 2024 को लोकसभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान से जुड़ा है। धम्मौर के बनकेपुर सरैया निवासी रामखेलावन ने अपने वकील जयप्रकाश के माध्यम से अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। याचिकाकर्ता का आरोप है कि गृहमंत्री ने डॉ. अंबेडकर का नाम छह बार दोहराते हुए कहा था कि यह एक “फैशन” बन गया है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की थी कि इतनी बार भगवान का नाम लेने से सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता है।

ये भी पढ़ें:

याचिकाकर्ता का कहना है कि इस बयान से करोड़ों दलित समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अदालत में सबूत के रूप में अखबार की कतरन, अमित शाह के बयान का वीडियो और वादी का जाति प्रमाण पत्र जमा किया गया है।

Advertisement

मामले में परिवादी का बयान 15 जनवरी को दर्ज किया जा चुका है। इससे पहले, याचिकाकर्ता ने 24 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई एक मार्च को होगी।

ये भी पढ़ें  अमेठी: ऑर्केस्ट्रा देखने निकला नवविवाहित युवक.....सुबह पेड़ से लटका मिला शव! गांव में फैली दहशत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link