Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : डीएम ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर,1 जनवरी 2025:

2024 की अंतिम रात यूपी के सुल्तानपुर में ठंड और शीतलहरी का प्रकोप बढ़ गया था, वहीं नए वर्ष के जश्न में शहर रंगने वाला था। इससे पूर्व, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने एसपी सोमेन बर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरकर गरीब और असहाय लोगों में कंबल वितरित किए।

डीएम कृतिका ज्योत्सना ने पहले पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने अलाव और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद, वह बस स्टैंड पर स्थित रैन बसेरे और वहां जलते हुए अलाव का निरीक्षण करने पहुंची। डीएम ने रैन बसेरे में लोगों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की और सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इसके बाद, डीएम और एसपी ने पैदल शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए शाहगंज चौकी पहुंचे और संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। नववर्ष के अवसर पर डीएम ने सुल्तानपुर वासियों को शुभकामनाएं दी।
इस अभियान में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, नगर पालिका के अधिकारी और अन्य लोग भी शामिल थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया बिहार का इनामी बदमाश डब्लू यादव...कार्बाइन व पिस्टल बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link