National

सुहागरात से पहले गूंजी किलकारी : सात फेरों के 6 घंटे बाद ही ‘पापा’ बना दूल्हा!

यूपी के रामपुर की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी आती है नजर, प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी दोनों की शादी

​रामपुर, 26 जनवरी, 2026:

​यूपी के रामपुर में एक ऐसी अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है जहां विदाई की थकान मिटने से पहले ही घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। अजीमनगर इलाके में एक दुल्हन ने अपनी शादी के महज 6 घंटे बाद एक नन्ही परी को जन्म देकर सबको चौंका दिया। यह मामला अब पूरे जिले में ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना हुआ है।

​क्या है पूरा फिल्मी मामला

​यह कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी नजर आती है। अजीमनगर के एक युवक और बहादुरगंज की युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार तो गहरा था लेकिन शादी की राह में अड़चनें आ रही थीं। आखिरकार युवती ने हिम्मत दिखाई और सीधे पुलिस चौकी पहुंचकर शादी की गुहार लगाई। इसके बाद ​पंचायत बैठी, बड़े-बुजुर्गों ने मशविरा किया और शनिवार शाम को धूमधाम से दोनों का विवाह संपन्न करा दिया गया। लेकिन असली ‘क्लाइमेक्स’ तो अभी बाकी था।

​आधी रात को बदला खुशियों का रंग

​ दुल्हन विदा होकर शनिवार देर शाम अपने पिया के घर पहुंची। अभी गृह-प्रवेश की रस्में और हंसी-ठिठोली चल ही रही थी कि रात 12 बजे दुल्हन के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। ससुराल वाले इसे सफर की थकान समझते रहे, लेकिन जब रविवार तड़के घर में नन्हीं किलकारी गूंजी, तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शादी की रस्में अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थीं कि घर में नया मेहमान आ गया। दूल्हा और दुल्हन पहले से ही एक-दूसरे के संपर्क में थे, इसलिए यह सरप्राइज चौंकाने वाला तो था पर दोनों पक्षों ने इसे स्वीकार कर लिया है।

​जैसे ही यह खबर फैली गांव में मजमा लग गया। लोग हैरान थे कि जिस दुल्हन की डोली अभी उतरी थी उसने सुहागरात से पहले ही मातृत्व का सुख पा लिया। हालांकि, किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अजीमनगर पुलिस के अनुसार दोनों बालिग हैं और आपसी सहमति से साथ रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह अनोखी शादी और उसके 6 घंटे बाद हुई डिलीवरी खूब सुर्खियां बटोर रही है। लोग कह रहे हैं कि रामपुर की इस शादी में खुशियां डबल स्पीड से आईं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button