Barabanki City

सेल्फी की जिद ने शादी के फंक्शन को बनाया एक्शन फिल्म…दूल्हे की इस हरकत से मचा बवाल

जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को पीटा, इसके बाद बराती और घराती एक दूसरे पर फेंकते रहे कुर्सियां

बाराबंकी, 21 फरवरी 2026:

दूल्हा और दुल्हन जयमाल के दौरान मंच पर पहुंचे थे, तभी दूल्हे ने स्टेज पर आतिशबाजी और सेल्फी लेने के लिए जुटी भीड़ गुस्से में आकर दुल्हन को पीट दिया। इसके बाद समारोह में मौजूद बराती और घराती पक्ष के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं, जिससे कई कुर्सियां टूट गईं। हालांकि पंचायत के बाद सुलह हुई और सुबह शादी की रस्में शुरू हुईं।

घटना रामनगर तहसील के गणेशपुर कस्बे की है।
यहां रहने वाले मूर्तिकार शत्रुघ्न ने बेटी निशा की शादी बहराइच के मुराइनपुरवा निवासी विशाल के साथ तय की थी। शुक्रवार शाम तय तिथि पर बरात धूमधाम से पहुंची। स्वागत सत्कार के बाद द्वारपूजा हो गई। दूल्हा दुल्हन स्टेज पर आ गए। यहां सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान स्टेज पर ही आतिशबाजी होने लगी। बार-बार चेहरा पोंछ रहा दूल्हा विशाल भीड़ को हटाता रहा लेकिन लोग नहीं माने तो वो तैश में आ गया। उसने दुल्हन पर ही हाथ उठा दिया।

WhatsApp Image 2026-02-21 at 2.16.00 PM

ये हरकत देखकर वधू पक्ष के लोग भड़क उठे। हाथापाई मारपीट होने के साथ कुर्सियां फेंकी जाने लगीं। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। दुल्हन के परिवार ने आरोप लगाया है कि दूल्हा नशे में था। हालांकि, डेढ़ घण्टे चली पंचायत के बाद सुबह चार बजे शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। इस दौरान घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button