Barabanki City

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रही बोलेरो का टायर फटा… तीन की मौत, आठ घायल

मोहनलालगंज से सत्संग कर घर अयोध्याबलौट रहे थे लोग, घायलों में पांच की हालत गंभीर, पलटने के बाद कई पलथे खाई बोलेरो

बाराबंकी, 1 मार्च 2026:

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो का टायर अचानक फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर कई पलथे खाकर रुका। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क हादसा एक्सप्रेसवे पर लोनी कटरा थाना क्षेत्र में नेरा कबूलपुर गांव के पास हुआ। बोलेरो में सवार सभी लोग अयोध्या जिले के इनायतनगर क्षेत्र के रहने वाले थे और लखनऊ के मोहनलालगंज में आयोजित सत्संग से वापस घर लौट रहे थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे नेरा कबूलपुर के पास चलते समय बोलेरो का पिछला बायां टायर अचानक फट गया। वाहन चला रहे अजीत कुमार संतुलन खो बैठे और गाड़ी सड़क पर पलटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कई पलथे खाने से बोलेरो की छत पिचक गई थी। इसी वजह से घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन को क्रेन से सीधा कर किनारे किया गया। लोनी कटरा पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से लखनऊ के सीएचसी गोसाईगंज भेजा गया।

ये भी पढ़ें:

डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। बोलेरो में अजीत कुमार, वंश बहादुर यादव, निर्मला, राजकुमार, श्यामकली, बाबूराम, रेखा, शांति, इंद्र, सियालाल और पराना समेत कई लोग सवार थे। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस को शवों की शिनाख्त करने में काफी दिक्कत हो रही है। फिलहाल गांव को सूचना भेज दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  युवा नशे को मजबूती से कहें ना... अपने दोस्तों को भी करें प्रेरित, CM धामी ने किया आह्वान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link