Uttar Pradesh
यूपी के गांव में पटाखों के विस्फोट से दो लोगों की मौत

गोण्डा, 7 अक्टूबर 2024 उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में एक बंद पड़े मकान में सोमवार को पटाखा बनाते समय हुये विस्फोट में एक किशोर समेत दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गये l
घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर स्थानांतरित कर दिया गया है
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि तरबगंज थानाक्षेत्र के बेलसर गांव में स्थित एक बंद मकान की चार दीवारी में पड़ोस के रहने वाले कुछ लोग मिलकर अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चोरीछिपे कर रहे थे कि अचानक विस्फोट होने से दीवार गिर गयी l
उन्होंने बताया कि घटना में आकाश(15),लल्लू(30) की मौत हो गयी जबकि आयगा,इश्तियाक और कृष्णकुमार घायल हो गये
एसपी ने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लियेअस्पताल भेजा गया था जिन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया l मौके पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना की गहन पड़ताल करायी जा रही है जबकि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है






