Lucknow City

UP MLC Election 2026: लखनऊ में 259 बूथों पर मतदान, 14.18 लाख वोटर तय करेंगे 152 प्रत्याशियों की किस्मत

राजधानी में खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग, 121 मतदान केंद्रों पर बनाए गए बूथ, शाम 4 बजे तक होगा मतदान

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में मतदान जारी है। खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों सहित खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लखनऊ में मतदान के लिए 121 मतदान केंद्रों पर 259 बूथ बनाए गए हैं। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों के लिए 14.18 लाख मतदाता 152 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

लखनऊ में मतदान के लिए विशेष व्यवस्था

राजधानी के सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदानकर्मी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। मतदान से जुड़ी गतिविधियों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

मतदाता सूची की गलती पर नहीं रोका जाएगा वोट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद लिपिकीय त्रुटि के कारण किसी मतदाता को वोट डालने से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसी गलती के चलते किसी मतदाता को मतदान से रोके जाने पर संबंधित जिलाधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी।

ये भी पढ़ें:

up-mlc-chunav-2026-lucknow-259-booth-voting (2)

Advertisement

पहचान व शैक्षिक रिकॉर्ड की हो रही जांच

मतदान के दौरान अपात्र व्यक्ति वोट न डाल सके, इसके लिए मतदाताओं की पात्रता की जांच की जा रही है। मतदान अधिकारी जन्मतिथि का मिलान शैक्षिक रिकॉर्ड से करेंगे। प्रशासन ने गलत तरीके से मतदान करने की कोशिश रोकने के लिए भी व्यवस्था की है।

प्रदेश के 72 जिलों में वोटिंग

विधान परिषद की 11 सीटों के लिए प्रदेश के 72 जिलों में मतदान कराया जा रहा है। कानपुर नगर, कानपुर देहात व उन्नाव में मतदान नहीं हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग ने 11 प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अलावा 1041 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 456 जोनल मजिस्ट्रेट भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

up-mlc-chunav-2026-lucknow-259-booth-voting (3)

पोलिंग बूथ की जानकारी ऑनलाइन

मतदाता अपना पोलिंग बूथ व मतदाता सूची में क्रम संख्या जानने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर जा सकते हैं। मतदान को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। शराब की दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश हैं।

up-mlc-chunav-2026-lucknow-259-booth-voting (4)

MLC चुनाव में भाजपा को जीत का भरोसा, सपा ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई। भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह व सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने पार्टी के सभी 11 प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। वहीं, समाजवादी पार्टी की स्नातक MLC प्रत्याशी कांति सिंह ने मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कुछ जगहों पर मतदाताओं को वोट डालने के तरीके को लेकर भ्रमित किए जाने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें  राजधानी से रामनगरी, काशी व ब्रज तक रंगों की बहार...फागुन की मस्ती में डूबा जनसैलाब

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link