Lucknow City

UP में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : लगातार छठे साल नहीं बढ़े दाम… ऊर्जा मंत्री ने बताई ये वजह

देश का पहला ऐसा राज्य बना UP जिसने इतने लंबे समय तक घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए स्थिर बनाए रखा बिजली टैरिफ

लखनऊ, 23 नवंबर 2025:

यूपी सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए लगातार छठे वर्ष भी बिजली की दरों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी न करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के साथ यूपी, देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जिसने इतनी लंबी अवधि तक घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बिजली टैरिफ स्थिर बनाए रखे हैं।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इसे सरकार की जन केन्द्रित नीतियों और उपभोक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बिजली दरों को स्थिर रखने से आम नागरिकों की आर्थिक क्षमता मजबूत होगी और घरेलू बजट पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही उद्योगों, व्यापारियों और किसानों को भी लागत नियंत्रण में प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे निवेश और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

Big relief for electricity consumers in UP Prices haven't increased for the sixth consecutive year
Big relief for electricity consumers in UP Prices haven’t

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि दरों में वृद्धि न करने के साथ प्रदेश में विद्युत अवसंरचना को आधुनिक बनाने, पुराने तारों और ट्रांसफॉर्मरों को बदलने, भूमिगत केबलिंग तथा निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुधार कार्य जारी हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें:

सरकार ने स्पष्ट किया कि आने वाले वर्षों में भी उपभोक्ता हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के निर्णय लिए जाते रहेंगे। इससे यूपी की जनता को बेहतर विद्युत सेवाएं मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बेकाबू कार का कहर...छीनी दो जिंदगियां, वाहनों के परखच्चे उड़े, कई घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button