Lucknow CityNational

‘अखंडा 2’ की टीम पहुंची लखनऊ, CM योगी से की मुलाकात, किसने भेंट किया त्रिशूल

5 दिसंबर को रिलीज होगी साउथ की ये फिल्म, सुपरस्टार एवं विधायक नंदमुरी बालकृष्ण डबल रोल निभाते नजर आएंगे

लखनऊ, 23 नवंबर 2025:

साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी बहुचर्चित आगामी फिल्म ‘अखंडा 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। रविवार को उन्होंने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और निर्देशक बोयापति श्रीनु के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

WhatsApp Image 2025-11-23 at 11.41.48 PM

इस मुलाकात के दौरान पद्म भूषण से सम्मानित एवं आंध्र प्रदेश के विधायक बालकृष्ण ने सीएम योगी को त्रिशूल उपहारस्वरूप भेंट किया। ये उनकी फिल्म में इस्तेमाल होने वाला प्रमुख प्रतीक है। इसके साथ टीम ने भगवान की मूर्ति समेत अन्य सम्मानजनक उपहार भी भेंट किए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2025-11-23 at 11.40.31 PM

Advertisement

इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा रही हैं। ‘अखंडा 2’ वर्ष 2021 में रिलीज हुई सफल फिल्म ‘अखंडा’ का सीक्वल है। इस बार बालकृष्ण फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे।

फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा और संयुक्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर चर्चा जोर पकड़ चुकी है। इसके साथ ही दर्शकों में रोमांच साफ देखा जा सकता है। 5 दिसंबर को फिल्म ‘अखंडा 2’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

WhatsApp Image 2025-11-23 at 11.40.50 PM

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकवादी हमला: भारत उच्च सतर्कता पर, तनाव बढ़ा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link