Uttarakhand

Uttrakhand Orange Alert : आज व कल कई जिलों में भारी बारिश का खतरा, प्रशासन हाई अलर्ट

देहरादून, बागेश्वर समेत कई जिलों में आज Orange Alert, कल भी कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राहत-बचाव टीमें अलर्ट, लोगों से एडवाइजरी फॉलो करने की अपील

देहरादून, 1 जुलाई 2026:

उत्तराखंड में आज से बारिश का दौर और तेज होने की आशंका है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलों के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। आज 1 जुलाई और कल 2 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए राहत-बचाव दलों को तैयार रहने, संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।

आज देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का Orange Alert जारी किया गया है। वहीं टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

कल 2 जुलाई को भी मौसम का मिजाज खराब रहने की संभावना है। देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का Orange Alert जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों से कहा है कि भूस्खलन और जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी की जाए। अगर कहीं सड़क बंद होती है तो संबंधित विभाग तुरंत उसे खुलवाने की कार्रवाई करें। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी, नोडल अधिकारी और आईआरएस सिस्टम के अधिकारी पूरी तरह सक्रिय रहें और संचार के सभी माध्यम चालू रखें।

प्रशासन ने मौसम को देखते हुए जरूरत पड़ने पर पहाड़ी इलाकों में ट्रैकिंग गतिविधियों पर रोक लगाने, स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखने, शहरों में नालियों और कल्वर्ट की सफाई कराने, जरूरी खाद्य सामग्री और मेडिकल इंतजाम बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं। जिला सूचना अधिकारियों से मौसम संबंधी चेतावनी लोगों तक लगातार पहुंचाने को कहा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन की Advisory का पालन करें, बेवजह यात्रा करने से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मानसून की तैयारियां... खोदी गईं सड़कों की होगी मरम्मत, पर्यटन स्थलों पर लगेंगे सायरन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button