Uttarakhand

महिला को 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रख ठगे थे 1.47 करोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ को अंबाला में मिली थी आरोपी की लोकेशन, ठगी की रकम के 50 लाख उसके खाते में किए गए थे ट्रांसफर, नैनीताल की रहने वाली महिला से ठगी का मामला, इसी गिरोह ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति से भी की थी ठगी

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 14 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए महिला से 1.47 करोड़ की ठगी के मामले में एक और आरोपी भूपेंद्र सिंह को अंबाला से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ठगी की रकम के 50 लाख रुपये आरोपी भूपेंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अगस्त 2025 में नैनीताल निवासी एक महिला ने साइबर क्राइम थाना रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार साइबर अपराधियों ने खुद को महाराष्ट्र साइबर क्राइम पुलिस का अधिकारी बताकर महिला को झांसे में लिया और उसके खाते में 60 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग होने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद जांच और ऑनलाइन वेरिफिकेशन के नाम पर महिला को लगातार 12 दिनों तक वाट्सएप कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान आरोपियों ने महिला को डराकर विभिन्न बैंक खातों में कुल 1.47 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। जांच में सामने आया कि इस ठगी की रकम में से 50 लाख रुपये हरियाणा निवासी भूपेंद्र सिंह के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

ये भी पढ़ें:

एसटीएफ की साइबर टीम ने सोमवार देर रात आरोपी भूपेंद्र सिंह की लोकेशन ट्रेस की और उसे हरियाणा के अंबाला से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के अनुसार यह वही साइबर गिरोह है, जिसने वर्ष 2025 में रूहेलखंड विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति को भी डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर साइबर ठगी को अंजाम दिया था। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और साइबर नेटवर्क की जांच की जा रही है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  2.75 करोड़ के डिजिटल लेन-देन का खुला राज, बिहार से उत्तराखंड तक फैला नेटवर्क, पांच साइबर ठग दबोचे

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button