Uttarakhand

उत्तराखंड में 11 तक येलो अलर्ट : कुमाऊं-गढ़वाल मंडल में होगी बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में तेज हवा चलने व बिजली गिरने की संभावना, पर्यटकों व यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह, मौसम के अपडेट के बाद बनाए यात्रा की योजना

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 5 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव का असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिल सकता है, जहां बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के अधिकांश मैदानी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम में यह बदलाव पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा और आवाजाही को भी प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ें:

मौसम विभाग ने चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में तेज हवाओं व बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज गर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ पर्यटकों और यात्रियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को मौसम की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Alert: सोशल मीडिया विज्ञापनों में फंसे तो आप भी हो जाएंगे शिकार, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 92 लाख ठगे

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link