Varanasi

Varanasi News : कभी रिक्शा चालक तो कभी दुकानदार बने मनोज तिवारी, रियलिटी शो के टास्क में दिखा बनारसी अंदाज

रियलिटी शो की शूटिंग के लिए बदला सांसद का अंदाज, लस्सी से लेकर पान तक बेचा, पत्नी सुरभि को डेट पर ले जाने के लिए खुद करनी पड़ी मेहनत, एक घंटे में 10 हजार रुपये कमाने का दावा

वाराणसी, 12 अक्टूबर 2026:

यूपी के वाराणसी में भाजपा सांसद मनोज तिवारी अलग ही अंदाज में नजर आए। गोदौलिया की सड़कों पर कभी वह रिक्शा खींचते दिखे तो कभी लस्सी, कचौड़ी, जलेबी, साड़ी के साथ पान बेचते नजर आए। सांसद को इस तरह काम करते देख लोग भी ठिठक गए। दरअसल Manoj Tiwari अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे थे।

पत्नी को डेट पर ले जाने के लिए मिला टास्क

शो में मनोज तिवारी को एक दिन की कमाई से पत्नी को बनारस घुमाने के साथ डेट पर ले जाने का टास्क मिला था। इसके लिए उन्हें अलग-अलग काम करके पैसे कमाने थे। टास्क की शर्त के मुताबिक वह अपनी मेहनत से कमाए गए रुपये ही खर्च कर सकते थे।

रिक्शा खींचने से लेकर लस्सी बेचने तक किया काम

गोदौलिया चौराहे पर मनोज तिवारी ने सात रिक्शा सवारियों से 1400 रुपये कमाए। इसके बाद वह दुकानदारों के पास काम मांगने पहुंचे, उन्होंने कहा कि उन्हें भी काम पर रख लिया जाए, भले ही कमीशन पर काम करना पड़े। उन्होंने लस्सी की दुकान पर काम किया, होटल में वेटर की भूमिका निभाई। जहां उन्हें 400 रुपये मिले, अस्सी घाट पर नाव की सवारियों से भी कमाई की, साड़ी की दुकान पर काम करने के साथ उन्होंने एक पान 500 रुपये में बेचा।

ये भी पढ़ें:

varanasi-manoj-tiwari-pati-patni-aur-panga-reality-show (2)

Advertisement

शीतला मंदिर में किए दर्शन, प्रशंसकों के साथ ली सेल्फी

मनोज तिवारी के मुताबिक, उन्होंने महज एक घंटे में 10 हजार रुपये कमा लिए। इसी कमाई से उन्होंने सारनाथ में पत्नी सुरभि को पार्टी देकर टास्क पूरा किया। शूटिंग के दौरान मनोज तिवारी ने शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। पंडित ने उन्हें चुनरी भेंट की। इस दौरान उनके प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए जुटे रहे, गोदौलिया चौराहे पर कार में बैठे-बैठे ही उन्होंने लोगों को सेल्फी लेने का मौका दिया। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘सेल्फी क पईसा लागी हो’, उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोगों ने ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए।

varanasi-manoj-tiwari-pati-patni-aur-panga-reality-show (3)

शूटिंग के बाद CJP पर साधा निशाना

रियलिटी शो की शूटिंग पूरी होने के बाद मनोज तिवारी ने रोडवेज स्थित एक निजी अस्पताल में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने CJP के आंदोलन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेश में पढ़ाई करने के बाद कुछ लोग यहां आकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संदर्भ में एलन मस्क और ध्रुव राठी का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की।

ये भी पढ़ें  हाथ जोड़कर मरीज से मांगी माफी... गंदी चादर देख डिप्टी सीएम भड़के, अफसरों की लगाई क्लास

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link