Varanasi

Rapido Ride बनी मुसीबत, गलत लोकेशन पर इंस्पेक्टर की बेटी से छेड़खानी, ऐसे सिखाया सबक

कैंट स्टेशन से लंका जाने के लिए बुक की गई के दौरान चालक पर रास्ता बदलने और छेड़छाड़ का आरोप, युवती ने पिता को Live Location भेजकर मदद मांगी, पुलिस ने ड्राइवर व उसके साथी को दबोचा

वाराणसी, 9 जुलाई 2026:

वाराणसी में Rapido से सफर कर रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक चालक उसे तय रास्ते की बजाय दूसरी तरफ ले जाने लगा। खुद को असुरक्षित महसूस होने पर युवती ने अपने इंस्पेक्टर पिता को फोन कर Live Location साझा की। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी चालक को पकड़ लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता कमिश्नरेट के एक थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर की बेटी है। उसने कैंट रेलवे स्टेशन से लंका जाने के लिए Rapido बाइक बुक की थी। कुछ दूर चलने के बाद चालक तय रूट छोड़कर दूसरी दिशा में जाने लगा। इससे युवती घबरा गई और उसने तुरंत अपने पिता को फोन कर पूरी बात बताई।

इंस्पेक्टर ने बेटी से उसकी Live Location भेजने को कहा, लेकिन जो लोकेशन मिली वह तय मार्ग से अलग थी। इसके बाद उन्होंने चालक को रविदास गेट की तरफ आने के लिए कहा। जैसे ही बाइक रविदास चौराहे के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने चालक को रोक लिया।

ये भी पढ़ें:

आरोप है कि इसी दौरान बाइक चालक का एक साथी पीछे-पीछे चल रहा था और युवती पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था। वहीं चालक को रोकने के दौरान उसका साथी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। पुलिस ने मौके से चालक को हिरासत में लेकर लंका थाने पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव निवासी नगवा, हलधरपुर, मऊ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लंका थाना पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उसे भी दबोच लिया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चालक ने जानबूझकर रास्ता बदला था या नहीं। साथ ही Rapido Ride की Booking Details, Route History और अन्य तकनीकी जानकारियां भी खंगाली जा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  ठेकेदार से मांगी थी घूस, CBI ने बिछाया जाल, वाराणसी में रेलवे के सीनियर DMM गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button