Uttarakhand

SIR : सत्यापन से बचे 1.90 लाख वोटरों को मिला मौका, DM ने कहा 7 जुलाई से पहले फॉर्म जमा करें

13.76 लाख में से 11.86 लाख से ज्यादा मतदाता जमा कर चुके हैं गणना प्रपत्र, 99.98 फीसदी फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा, ECINet App और Book a Call with BLO सुविधा से भी पूरी की जा सकती है प्रक्रिया

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 4 जुलाई 2026:

देहरादून में चल रहे Special Intensive Revision (SIR) अभियान के बीच जिला प्रशासन ने उन मतदाताओं से अंतिम अपील की है, जिन्होंने अब तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए 7 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करना जरूरी है।

जिले में कुल 13.76 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 11.86 लाख से ज्यादा लोग अपना गणना प्रपत्र जमा कर चुके हैं। इनमें 99.98 फीसदी प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद 1,90,588 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

डीएम ने कहा कि तय समय के भीतर गणना प्रपत्र जमा करना सभी पात्र मतदाताओं की जिम्मेदारी है। जो लोग दिन में घर पर नहीं मिल पाते, वे ECINet App या Book a Call with BLO सुविधा का इस्तेमाल कर अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इससे तय समय पर गणना प्रपत्र जमा करना आसान होगा।

प्रशासन के मुताबिक उत्तराखंड के मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना, अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर देख सकते हैं। दूसरे राज्यों के मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध अंतिम SIR मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। आयोग की ओर से जारी QR Code के जरिए भी जरूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई है। अब केवल तीन दिन का समय बचा है। ऐसे में सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button