Ayodhya

महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंचीं अयोध्या, बोलीं- धार्मिक पर्यटन बढ़ने से महिलाओं को मिलेगा रोजगार

बबीता सिंह चौहान ने हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में किया दर्शन-पूजन, सर्किट हाउस में मीडिया से हुईं रूबरू, कहा- 28 अगस्त को श्रृंगी ऋषि आश्रम में होगा भव्य आयोजन

अनिल निषाद

अयोध्या, 25 अगस्त 2026ः

यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान मंगलवार को यूपी के अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बबीता सिंह ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में महिला रोजगार, सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में तेजी से बढ़ रहा धार्मिक पर्यटन महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है।
women-commission-president-babita-singh-chauhan-ayodhya-visit-women-employment (2)

महिलाएं छोटे व्यवसाय शुरू कर बढ़ा सकती हैं अपनी आमदनी

ये भी पढ़ें:

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं भगवान की पोशाक, तिलक, फूलों की माला और प्रसाद की दुकानों के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या जैसे-जैसे बढ़ेगी, वैसे-वैसे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए धार्मिक पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए। स्थानीय स्तर पर महिलाएं छोटे व्यवसाय शुरू कर अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं।

मां सरयू को 500 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई

बबीता सिंह चौहान ने भगवान राम की बहन शांता देवी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को भगवान राम को राखी बांधने की परंपरा के तहत श्रृंगी ऋषि आश्रम में भव्य आयोजन होगा। इस दौरान मां सरयू को 500 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बच्चे और साधु-संत मौजूद रहे। बबीता सिंह चौहान ने महिला सुरक्षा के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में धार्मिक पर्यटन का विस्तार महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का माध्यम बन सकता है।

ये भी पढ़ें  Meta के मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, मोदी की पोस्ट हटाना पड़ा भारी... सरकार की सख्ती का असर

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button