Sports

T20 World Cup: जीत के जश्न में ये गलती कर बैठे हार्दिक! तिरंगे के अपमान का केस दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद का वीडियो बना विवाद की वजह, जांच की मांग, वकील ने पुलिस में दी शिकायत

स्पोर्ट्स डेस्क, 12 मार्च 2026:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के जश्न के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जश्न के दौरान उन्होंने तिरंगे को शरीर पर लपेटकर अनुचित तरीके से व्यवहार किया।

जश्न के वीडियो के आधार पर शिकायत

यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में हार्दिक पांड्या तिरंगा कंधे पर लपेटे मैदान में दौड़ते और डांस करते दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक वीडियो में पांड्या मंच पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए नजर आते हैं और उस समय भी उनके शरीर पर तिरंगा लिपटा हुआ था। उनके मुताबिक इस तरह का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 12.13.23 PM

पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग

वकील ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए कानून भी स्पष्ट है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कानून के मुताबिक तिरंगे का सम्मान बनाए रखना जरूरी है, इसलिए इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

शिकायत को लेकर पुलिस से बहस

शिकायतकर्ता के अनुसार शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए वहीं शिकायत करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए इसकी गरिमा से जुड़ा मामला कहीं भी उठाया जा सकता है। बाद में पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी दे दी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 12.13.23 PM (1)

टूर्नामेंट में पांड्या का शानदार प्रदर्शन

दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में नौ विकेट लिए और कई मैचों में अहम भूमिका निभाई। बल्ले से भी उन्होंने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भी जगह मिली। न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बीच हार्दिक पांड्या से जुड़ा यह विवाद भी चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button