NationalSports

U-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: सुजीत ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, महिला टीम ओवरऑल चैंपियन

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2025:

सर्बिया के नोवी साद में चल रही अंडर-23 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने इतिहास रच दिया। 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में सुजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला स्वर्ण है। पिछले संस्करण में सुजीत ब्रॉन्ज तक पहुंचे थे, लेकिन इस बार उन्होंने पूरे दमखम के साथ स्वर्ण जीतकर देश का मान बढ़ाया। सुजीत दो बार एशियाई अंडर-23 चैंपियनशिप (2022, 2025) भी जीत चुके हैं।

फाइनल मुकाबले में सुजीत ने उज्बेकिस्तान के पहलवान को 10-0 से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। पूरे टूर्नामेंट में उनकी आक्रामकता व तकनीक का जलवा देखने को मिला। पहले दौर में फियोडोर चेवदारी (मोल्दोवा) को 12-2 से पराजित किया। दूसरे दौर में पोलैंड के डोमीनिक जैकब पर 11-0 से आसान जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में बशीर मागोमेदोव को 4-2 से मात दी वहीं सेमीफाइनल में जापान के युतो निशियुची को 3-2 से हराया।

महिलाओं की धमाकेदार सफलता

ये भी पढ़ें:

भारत की महिला कुश्ती टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक (5 ब्रॉन्ज, 2 सिल्वर) अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियन बनी। भारतीय महिला पहलवानों के दमदार प्रदर्शन ने विश्व मंच पर भारत के दबदबे को साबित किया है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने U-23 कुश्ती में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए अगले साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए बड़ा संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें  असम : अब नहीं होगी भैंस, बुलबुल की लड़ाई, PETA की याचिका के बाद, असम उच्च न्यायालय ने लगाया प्रतिबंध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link