NationalUttarakhand

हिमस्खलन: बचाये गए 50 मजदूरों में चार ने दम तोड़ा, बाकी की तलाश जारी

देहरादून, 1 मार्च 2025:

उत्तराखंड राज्य के चमोली क्षेत्र में माणा कैम्प के पास हुए हिमस्खलन में बचाये गए 50 मजदूरों में चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बाकी फंसे अन्य मजदूरों की तलाश जारी है।

एयर लिफ्ट कर लाया गया था घायलों को अस्पताल

चमोली में माणा कैम्प के पास शुक्रवार को हिमस्खलन हुआ था। बर्फबारी व शाम का वक्त होने के कारण बचाव कार्य में लगभग 200 लोग विभिन्न टीमों के लगाए गए। रात तक 33 लोग निकाल लिए गए वहीं सुबह भी 14 लोग सुरक्षित निकाल लिए गए। यही नहीं सुबह हेलीकाप्टर से एयर लिफ्ट कर घायलों को जोशीमठ सेना के अस्पताल लाया गया।

ये भी पढ़ें:

रात भर बर्फ रहने से नाजुक बनी थी हालत

रात भर बर्फ में दबे रहने के कारण कई मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान इनमे चार मजदूरों की मौत हो गई। पीआरओ डिफेंस लेफ्टीनेंट मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक चार मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 46 सुरक्षित हैं और पांच की तलाश जारी है। सीएम धामी लगातार बचाव व राहत कार्य पर नजर जमाएं हैं। उन्होंने सुबह हवाई सर्वेक्षण करने के बाद घायल मजदूरों से मुलाकात भी की थी।

ये भी पढ़ें  गणतंत्र दिवस : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दीं शुभकामनाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button