Uttarakhand

Yoga Day : गांव-गांव पहुंचेगा योग का संदेश, CSC पर Live Streaming से जुड़ेंगे लाखों लोग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड के सैकड़ों CSC केंद्रों में होंगे योग शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का किया जाएगा सीधा प्रसारण, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा फोकस

देहरादून, 20 जून 2026:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) उत्तराखंड भर में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित सैकड़ों CSC केंद्रों पर योग शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के राज्य कार्यालय ने सभी जिला प्रबंधकों और ग्राम स्तरीय उद्यमियों (VLEs) को अपने-अपने क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

योग शिविरों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को योगाभ्यास कराया जाएगा। प्रतिभागियों को योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।

योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और सामूहिक योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी CSC केंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए कई केंद्रों पर बड़ी स्क्रीन और डिजिटल माध्यमों से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की जा रही है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से सीधे जुड़ सकेंगे।

CSC की ओर से प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी CSC केंद्र पर पहुंचकर योग शिविरों में हिस्सा लें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button