Uttarakhand

NEET पेपर लीकः कांग्रेस ने निकाली शव यात्रा… राहुल के ‘कोटा संवाद’ को बताया युवाओं के लिए उम्मीद

परीक्षा संबंधी अनियमितताओं को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता बोले- पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, शिक्षा किसी भी स्थिति में व्यवसाय नहीं होनी चाहिए

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 20 जून 2026ः

नीट पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं को लेकर यूथ कांग्रेस ने शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

यूथ कांग्रेस नेता रितेश छेत्री की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। यूथ कांग्रेस की प्रतीकात्मक शव यात्रा यमुना कॉलोनी से शुरू होकर किशननगर चौक पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक शव का अंतिम संस्कार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवाओं के लिए अवसर देने के बजाय तनाव, असमानता और निराशा का कारण बनती जा रही है।

NEET Paper Leak Protest Congress Holds Shav Yatra (1)

यूथ कांग्रेस नेता ने कहा कि शिक्षा किसी भी स्थिति में व्यवसाय नहीं होनी चाहिए, लेकिन आज देशभर के परिवार महंगी कोचिंग, हॉस्टल और निजी शिक्षा संस्थानों के खर्चों से परेशान हैं। ऐसे में युवाओं को केवल सहानुभूति नहीं बल्कि सम्मान, अवसर और आशा की आवश्यकता है। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में ऐसी शिक्षा व्यवस्था के पक्ष में है, जिसमें सभी को समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती शिक्षा और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली उपलब्ध हो। प्रदर्शन में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, संजय शर्मा, लाल चंद शर्मा, प्रदीप जोशी, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button