Uttarakhand

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक : सहकारिता, पशुपालन और पर्यटन के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

देहरादून, 18 जून 2025:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में सहकारिता, पशुपालन, डेयरी और पर्यटन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के निर्णयों की जानकारी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने प्रेस वार्ता में दी।

कैबिनेट ने सहकारिता विभाग में ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक ऑडिट कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस कार्य के लिए लेवल-11 के उप निबंधक (ऑडिट) पद का सृजन किया गया है, जिसे पांच वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा।

बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत दीवारों पर कलात्मक चित्रण (आर्टवर्क) किया जाएगा, जिसमें देहरादून स्थित आईएसबीटी की दीवारें भी शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें:

पशुपालन विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय में अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को मिलने वाली 90% सब्सिडी वाली गाय योजना को डेयरी विभाग की ‘गंगा गाय योजना’ के साथ मर्ज कर दिया गया है। अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग के लोग भी उठा सकेंगे। हालांकि, सामान्य वर्ग को मिलने वाली सब्सिडी की दर पर निर्णय अगली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

Advertisement

इसके अतिरिक्त, पशुधन प्रसार अधिकारियों के 429 रिक्त पदों को भरने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इन पदों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण अवधि को दो वर्ष से घटाकर एक वर्ष कर दिया गया है, जिससे नियुक्तियों की प्रक्रिया में तेजी आ सकेगी।

ये भी पढ़ें  योगनगरी स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा... शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैन एक्सप्रेस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link