Uttarakhand

SIR : असली तस्वीर पर Election Commission की नजर, स्कूल से बूथ तक पहुंची टीम

मतदाता साक्षरता क्लब के विद्यार्थियों से संवाद कर आयोग के अधिकारियों ने लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका समझाई, गुप्तकाशी के डॉ. जैक्स विन नेशनल स्कूल में ECI Net App और निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की, बूथ संख्या-52 और 53 पर पहुंचकर बीएलओ के काम, गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन की भी पड़ताल की

रुद्रप्रयाग, 20 जून 2026:

विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान की जमीनी स्थिति पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का तीन सदस्यीय दल शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचा। उप निदेशक अपूर्व कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दल ने निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों, मीडिया और संचार रणनीति के साथ बूथ स्तर पर चल रहे कामकाज का जायजा लिया।

अधिकारियों ने सबसे पहले जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान एसआईआर अभियान की प्रोग्रेस, गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण, डिजिटाइजेशन समेत निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
election-commission-team-visit-rudraprayag-sir-voter-campaign

इसके बाद आयोग की टीम गुप्तकाशी स्थित डॉ. जैक्स विन नेशनल स्कूल पहुंची, जहां मतदाता साक्षरता क्लब के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया गया। अधिकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व और युवाओं की जिम्मेदारी पर विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय के जागरूक मतदाता हैं, इसलिए शुरुआती दौर से ही उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की सही जानकारी मिलना जरूरी है। कार्यक्रम में ECI Net App की सुविधाओं और एसआईआर अभियान के मकसद के बारे में भी बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों और मौजूद लोगों से निर्वाचन आयोग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फॉलो करने और ECI Net App डाउनलोड करने की अपील की गई।

अधिकारियों ने बूथ संख्या-52 नाला का निरीक्षण किया। यहां विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कामों की समीक्षा की गई और बूथ लेवल अधिकारियों से जानकारी ली गई। बूथ संख्या-52 की बीएलओ विनीता देवी और बूथ संख्या-53 की बीएलओ पुष्पा देवी ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन से जुड़ी जानकारी अधिकारियों को दी। आयोग के दल ने दोनों बीएलओ के काम की सराहना करते हुए अभियान को इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। दल में सहायक निदेशक गौरी एस. और वरिष्ठ वीडियो संपादक रंजीत श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button