Uttarakhand

हरिद्वार में खाकी पर दाग: 10 हजार रिश्वत लेते ASI सोनिया गिरफ्तार, विजिलेंस ने ऐसे बिछाया जाल

दो पक्षों के बीच लेन-देन का विवाद सुलझाने के नाम पर मांगी थी रकम, 1064 पर शिकायत के बाद विजिलेंस ने की ट्रैप कार्रवाई

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 10 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड के हरिद्वार में रिश्वतखोरी के आरोप में पुलिस विभाग की एक महिला एएसआई विजिलेंस के हत्थे चढ़ गई। रानीपुर थाने में तैनात एएसआई सोनिया को सतर्कता विभाग की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दो पक्षों के बीच लेन-देन के विवाद में समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रही थीं।

1064 पर शिकायत, फिर विजिलेंस ने बिछाया जाल

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर एएसआई सोनिया के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रानीपुर थाने में तैनात एएसआई दूसरे पक्ष के साथ चल रहे लेन-देन के विवाद को सुलझाने के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने मामले की जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून के एसपी ने कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम गठित की। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

Advertisement

रिश्वत लेते ही विजिलेंस की कार्रवाई

विजिलेंस की टीम ने शनिवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए एएसआई सोनिया को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 10 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। सतर्कता विभाग मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटा है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें  सेवा पखवाड़ा: मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, पात्रों को मिला कई योजनाओं का लाभ

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link