Varanasi

वाराणसी में आग का कहर, विराट कांप्लेक्स के बाद स्वर्ण कला केंद्र लपटों से घिरा, करोड़ों की संपत्ति व जानें बचीं, कई दमकलकर्मी जख्मी

एक ही रात से शनिवार सुबह तक आग की दो बड़ी घटनाओं से मचा हड़कंप, विराट कांप्लेक्स से 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, धुएं से प्रभावित पांच लोग अस्पताल पहुंचे, महमूरगंज में सोने का स्टॉक बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंची दमकल टीम

वाराणसी, 10 अक्टूबर 2026:

यूपी के वाराणसी में शनिवार को आग की दो घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया, धूपचंडी के रामकटोरा रोड स्थित पांच मंजिला विराट कांप्लेक्स में शुक्रवार देर रात आग लग गई, वहीं शनिवार सुबह महमूरगंज स्थित बनारस स्वर्ण कला केंद्र आग की चपेट में आ गया, दोनों जगह दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, विराट कांप्लेक्स से करीब 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि स्वर्ण कला केंद्र में सोने का स्टॉक बचाने के लिए दमकलकर्मियों को स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विराट कांप्लेक्स की वायर डक्ट में लगी आग

धूपचंडी के रामकटोरा रोड स्थित पांच मंजिला विराट कांप्लेक्स की विद्युत वायर डक्ट में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग लिफ्ट की वायर तक पहुंची तो धुआं ऊपर की मंजिलों में फैलने लगा। उस समय भवन के लोग सो रहे थे। धुआं भरने पर सुरक्षा गार्डों व स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। रात 1:55 बजे अग्निशमन कंट्रोल रूम को सूचना मिली। करीब 10 मिनट में दमकलकर्मी चेतगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने भवन के 42 फ्लैट में रह रहे करीब 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। धुएं से सांस लेने में परेशानी होने पर पांच लोगों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के बाद सभी घर लौट गए। अग्निशमन विभाग के निरीक्षक दीपक सिंह के मुताबिक आग वायर डक्ट में लगी थी। भवन में पहले से मौजूद अग्निशमन संसाधनों से आग पर जल्द काबू पाने में मदद मिली। आग लगने की ठोस वजह का पता नहीं चल पाया है।

varanasi-fire-virat-complex-banaras-swarna-kala-kendra (2)

ये भी पढ़ें:

महमूरगंज में स्वर्ण कला केंद्र आग की चपेट में

विराट कांप्लेक्स की घटना के कुछ घंटे बाद शनिवार सुबह करीब छह बजे महमूरगंज स्थित बनारस स्वर्ण कला केंद्र में आग लग गई। प्रतिष्ठान के भूतल से उठीं लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रतिष्ठान में सोने का स्टॉक होने के कारण उसे सुरक्षित बचाना दमकलकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती रहा। स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिलने पर उसकी सलाखें काटनी पड़ीं। इसके बाद मल्टी डिजास्टर रेस्क्यू व्हीकल की मदद से टीम अंदर पहुंची। आग के खतरे को देखते हुए प्रतिष्ठान की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। इमारत में शीशे का प्रयोग अधिक होने से हुई तोड़फोड़ में कई दमकलकर्मी जख्मी हो गए।

Advertisement

साड़ी के शोरूम व परिवार तक आग पहुंचने से रोकी

स्वर्ण कला केंद्र के प्रथम तल पर साड़ी का शोरूम है, जबकि दूसरे तल पर कारोबारी का परिवार रहता है। आग ऊपर की ओर बढ़ने लगी तो दमकलकर्मियों ने उसे रोकने के लिए मोर्चा संभाला। प्रथम तल पर शीशा तोड़कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया। इससे आग के साड़ी के शोरूम तक पहुंचने का खतरा कम हुआ। आग वहां तक पहुंचती तो कपड़ों के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी। साथ ही ऊपरी मंजिल पर रह रहे परिवार की सुरक्षा पर भी संकट खड़ा हो सकता था।

varanasi-fire-virat-complex-banaras-swarna-kala-kendra (3)

नुकसान का आकलन बाकी, आग की वजह की जांच

विराट कांप्लेक्स में बिजली के तार जलने की जानकारी सामने आई है, जबकि स्वर्ण कला केंद्र में लाखों रुपये की क्षति होने की आशंका जताई गई है, दोनों घटनाओं में दमकलकर्मियों ने लोगों की सुरक्षा के साथ संपत्ति बचाने का प्रयास किया। स्वर्ण कला केंद्र में सोने के स्टॉक को कितना नुकसान पहुंचा। इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें  कोच में महिला के पास 7.11 करोड़ का Gold, प्लेटफॉर्म पर 1.95 करोड़ के जेवर लेकर घूमते मिले युवक

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link