Varanasi

वाराणसी : महोबा कांड पर कांग्रेस का प्रदर्शन… पीएम-सीएम के पोस्टर फूंके

महोबा की बच्ची को न्याय दिलाने की रखी मांग, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने महिला सुरक्षा पर योगी सरकार को घेरा, वहीं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाए

विकास गोंड

वाराणसी, 25 मई 2026:

महोबा की घटना को लेकर सोमवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर फूंककर विरोध जताया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि योगी सरकार की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महोबा में बच्ची के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है और सरकार अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। आरोप लगाया कि जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने जाते हैं और न्याय की आवाज उठाते हैं तो सरकार उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा और नारी सम्मान के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि महिलाएं दिन में भी बाहर निकलने से डर रही हैं। महोबा से लेकर उन्नाव तक की घटनाएं सरकार के दावों की हकीकत दिखा रही हैं। महोबा की बेटी को न्याय मिलने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा और पार्टी सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-25 at 2.41.12 PM

Advertisement

वहीं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह घिरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के असली सवालों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं के रोजगार, बढ़ती महंगाई और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का पोस्टर फूंकने वाली भाजपा अब सवालों से बच नहीं सकती, क्योंकि प्रदेश की जनता सरकार से जवाब मांग रही है। प्रदर्शन में तमाम नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  शादी के स्टेज पर अचानक आया हार्ट अटैक, दोस्त के सामने हुई दोस्त की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link