Varanasi

Varanasi News : रात में वार्ड से लापता हुई महिला, सुबह BHU परिसर में मिली लाश, 7 दिन पहले जन्मा था बेटा

NICU में भर्ती है नवजात बेटा, गंभीर हालत में बच्चे का चल रहा इलाज, घर ले जाने की जिद कर रही थी महिला, पुलिस ने शुरू की जांच

वाराणसी, 5 नवंबर 2026:

यूपी के वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान सोनभद्र निवासी निक्की के रूप में हुई है। उसने करीब एक सप्ताह पहले अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। जन्म के समय नवजात की हालत गंभीर होने के चलते उसे NICU में भर्ती कराया गया था। महिला बुधवार रात अचानक वार्ड से लापता हो गई थी। गुरुवार सुबह अस्पताल परिसर में उसका शव मिला।

जन्म के बाद से नाजुक हालत में था शिशु

निक्की मूल रूप से सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र स्थित धनवाहा की रहने वाली थी। परिजन 27 अक्टूबर को उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए थे। वहां से डॉक्टरों ने उसे बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया था। 28 अक्टूबर को उसने बेटे को जन्म दिया। बच्चे की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे NICU में रखा था।

बेटे को साथ लेकर घर जाने की जिद कर रही महिला

परिजनों के मुताबिक, 4 नवंबर की रात निक्की बच्चे को घर ले जाने की जिद कर रही थी। बच्चे की हालत ठीक नहीं होने के कारण परिजन उसे घर ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। सास मनसिया ने बताया कि इस बात को लेकर निक्की काफी परेशान थी।

ये भी पढ़ें:

बुधवार रात करीब 10 बजे परिवार के सभी लोगों ने साथ खाना खाया था। इसके कुछ देर बाद निक्की वार्ड से अचानक गायब हो गई। पति रामविलास और सास ने रातभर अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

Advertisement

आक्सीजन प्लांट के पीछे मिला शव

गुरुवार सुबह अस्पताल में सिटीस्कैन सेंटर के पास ऑक्सीजन प्लांट के पीछे बिल्डिंग की खिड़की के नजदीक उसका शव मिला। सूचना पर बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। इसके बाद परिजनों से पूछताछ की गई। लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

ये भी पढ़ें  कोच में महिला के पास 7.11 करोड़ का Gold, प्लेटफॉर्म पर 1.95 करोड़ के जेवर लेकर घूमते मिले युवक

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link