Varanasi

कोच में महिला के पास 7.11 करोड़ का Gold, प्लेटफॉर्म पर 1.95 करोड़ के जेवर लेकर घूमते मिले युवक

डीडीयू जंक्शन पर ब्रह्मपुत्र मेल के एसी-2 कोच से पश्चिम बंगाल की महिला के पास 42 Gold Bar और कट पीस मिले, कैंट स्टेशन पर सूरत के दो युवकों से सोने और Diamond Jewellery बरामद, दोनों मामलों में जांच एजेंसियां नेटवर्क खंगालने में जुटीं

वाराणसी, 25 जुलाई 2026:

वाराणसी में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.06 करोड़ रुपये कीमत का Gold और जेवर बरामद किए हैं। पहले मामले में डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने डीडीयू जंक्शन पर ब्रह्मपुत्र मेल के एसी-2 कोच से 7.11 करोड़ रुपये का तस्करी का Gold बरामद किया। वहीं दूसरे मामले में जीआरपी ने वाराणसी कैंट स्टेशन से दो युवकों के पास से 1.95 करोड़ रुपये की सोने और Diamond Jewellery जब्त की।

ब्रह्मपुत्र मेल में महिला के पास मिला 7.11 करोड़ का Gold

डीआरआई को लखनऊ कार्यालय से इनपुट मिला था कि बांग्लादेश के रास्ते तस्करी कर लाया गया Gold डीडीयू जंक्शन होकर दिल्ली भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंची ब्रह्मपुत्र मेल के एसी-2 कोच में जांच की गई। टीम ने पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी 44 वर्षीय मधु शर्मा को हिरासत में लिया। महिला की तलाशी में कमर पर काले कपड़े और अखबार में छिपाकर रखे गए 42 Gold Bar और 20 कट पीस बरामद हुए। जांच में Gold की शुद्धता 99.5 प्रतिशत पाई गई। पूछताछ के बाद महिला को वाराणसी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:

कैंट स्टेशन पर दो युवकों से 1.95 करोड़ की Jewellery

Advertisement

दूसरी कार्रवाई वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई। जीआरपी की नियमित गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर दो युवक संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों के बैग की तलाशी ली गई। बैग से करीब 1.95 करोड़ रुपये कीमत की सोने और Diamond Jewellery बरामद हुई। दोनों युवक इन आभूषणों से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान गुजरात के सूरत निवासी रौनक और गौतम के रूप में बताई। उनका कहना है कि वे Jewellery सूरत से जौनपुर लेकर जा रहे थे। मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई है और आगे की जांच जारी है।

दोनों मामलों में नेटवर्क की जांच

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद Gold और Jewellery किसके लिए लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। डीआरआई बांग्लादेश से जुड़े Gold Smuggling नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है, जबकि जीआरपी और आयकर विभाग ज्वेलरी की सप्लाई चेन और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रहे हैं। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें  आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हमला... टॉयलेट में छिपकर बचाई जान, अविमुक्तेश्वरानंद पर जताया शक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link