Uttar PradeshVaranasi

काशी में नो टेंशन दर्शन! अब गंगा स्नान से पहले सामान की फिक्र खत्म, आ रहे डिजिटल लगेज लॉकर

विश्वनाथ धाम और घाटों के पास लगेंगे 225 स्मार्ट लॉकर, मोबाइल से सूटकेस तक रहेगा सुरक्षित, डिजिटल पेमेंट से आसान होगी सुविधा

वाराणसी, 20 अप्रैल 2026:

धर्मनगरी काशी में अब आस्था और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन और दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने सामान की सुरक्षा की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। योगी सरकार ने यहां डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर ली है।

इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु अपने कीमती सामान जैसे मोबाइल, बैग और यहां तक कि सूटकेस को सुरक्षित लॉकर में रखकर बेफिक्र होकर दर्शन और स्नान कर सकेंगे। खास बात यह है कि ये लॉकर पूरी तरह डिजिटल होंगे और इनके इस्तेमाल के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर कुल 225 डिजिटल लॉकर लगाए जाएंगे। ये लॉकर छोटे, मध्यम, बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज चार अलग-अलग आकार में उपलब्ध होंगे जिससे जरूरत के अनुसार लोग अपना सामान सुरक्षित रख सकें।

ये भी पढ़ें:

इन लॉकरों को दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग जैसे व्यस्त इलाकों में स्थापित किया जाएगा। छोटे लॉकर में मोबाइल और छोटे सामान जबकि बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर में दो तक सूटकेस आसानी से रखे जा सकेंगे।

Advertisement

इस तरह डिजिटल इंडिया की झलक अब काशी की प्राचीन गलियों में साफ दिखाई देगी। एक ओर हजारों साल पुरानी आस्था है तो दूसरी ओर आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा को बेहतर बनाया जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को राहत मिलने के साथ काशी का पर्यटन अनुभव भी और ज्यादा सुगम व सुरक्षित बन जाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मानसून से पहले बदला मौसम... आंधी-बारिश बनी आफत, चार की मौत, कई जिलों में अलर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link