Uttarakhand

आधी आबादी के अपमान पर भड़कीं रेखा आर्या, कहा…विपक्ष को चुनाव में मिलेगा जवाब

कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से साझा किए विचार, कहा भाजपा अपने संकल्प पर कायम रहेगी, पहले भी लिए जा चुके हैं कठिन फैसले

राजकिशोर तिवारी

काशीपुर, 20 अप्रैल 2026:

महिला आरक्षण बिल को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को काशीपुर में पत्रकार वार्ता कर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा मामला है।

रेखा आर्या ने कहा कि देश की महिलाएं इस रवैये को नजरअंदाज नहीं करेंगी और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के अपने संकल्प पर पूरी तरह कायम है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार में कठिन से कठिन फैसले भी संभव हुए हैं और महिला आरक्षण लागू होना उसी दिशा में बड़ा कदम है। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सीमा चौहान, मेयर दीपक बाली, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, राम मल्होत्रा और ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  हनोल जागरा मेले में इस बार दिखेगा नया रंग, One District-One Festival की तर्ज पर होगी तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link