Varanasi

PM मोदी ने किया बाबा विश्वनाथ के चरणों में नमन, काशी की सड़कों पर जन-जन का अभिनंदन

विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा की, 108 बटुकों का स्वागत, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, ढोल-नगाड़ों और फूलों से लोगों ने किया स्वागत

विकास गोंड

वाराणसी, 29 अप्रैल 2026:

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक और राजनीतिक संदेश दिए। मंदिर परिसर में 108 बटुकों ने शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रधानमंत्री ने गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा विश्वनाथ का विधिवत पूजन किया। दर्शन के बाद मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय उन्होंने त्रिशूल लहराकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

WhatsApp Image 2026-04-29 at 1.35.42 PM

पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री का करीब 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो निकाला गया। पूरे मार्ग में जगह-जगह भारी भीड़ उमड़ी। ढोल-नगाड़ों, फूलों और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के बीच लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पूरे रूट पर कड़े इंतजाम किए थे।

मंदिर पहुंचने से पहले और बाद में भी बटुकों द्वारा शंख और डमरू की ध्वनि ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास के एजेंडे को भी मजबूती देता नजर आया।

WhatsApp Image 2026-04-29 at 1.35.43 PM

अपने इस प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ने वाराणसी को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने काशी के समग्र विकास को नई गति देने का संकल्प दोहराया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button