Uttarakhand

पैतृक गांव पंचूर में सीएम सुबह बुजुर्गों से मिले, बच्चों पर लुटाया स्नेह, कहा…‘हम भी तेरे दादा लगते हैं’

परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल जाना, गांव का भ्रमण कर लोगों से अपनी जड़ों से जुड़े रहने की अपील की

पौड़ी गढ़वाल, 7 फरवरी 2026:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे के दौरान शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और रात वहीं ठहरे। शनिवार सुबह उन्होंने परिवार व गांव के बड़े-बुजुर्गों से मुलाकात कर हालचाल जाना और बच्चों के बीच पहुंचकर उनका मन जीत लिया।

गांव में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति खास लगाव देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उन्हें दुलार किया और चॉकलेट बांटी। एक बच्चे को गोद में लेकर उन्होंने प्यार से खिलाया। बच्चे भी बेझिझक मुख्यमंत्री से बातें करते नजर आए। गांव के लोगों ने इस दौरान उनके साथ सेल्फी भी ली। भ्रमण के दौरान रास्ते में एक बच्चे ने मुख्यमंत्री को फूल भेंट किया। इसके बदले मुख्यमंत्री ने उसे खाने का सामान दिया। बच्चे ने वह सामान पास खड़े अपने दादा को दे दिया। यह देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और प्यार से बोले, हम भी तेरे दादा लगते हैं।

सुबह मुख्यमंत्री अपने परिजनों से भी मिले और सभी का हाल जाना। उनकी सादगी, अपनापन और सहज व्यवहार देखकर स्थानीय लोग भावुक हो गए। इसके बाद वे गांव में घूमते हुए ग्रामीणों और परिचितों से मिले। गांव भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से गांव में रहकर खेती-बाड़ी व अपनी जड़ों से जुड़े रहने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ : एक्शन में कमिश्नर...निजी टाउनशिप में एसटीपी की होगी थर्ड पार्टी जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link