लखनऊ, 23 जनवरी 2026:
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्वस्थ चल रहे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नृत्य गोपाल दास महाराज से मुलाकात की। शुक्रवार की रात उन्होंने मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती महंत से वार्ता करने के साथ ही उपचार की जानकारी डॉक्टरों से ली।
सीएम ने मेदांता हॉस्पिटल में श्री मणिरामदास छावनी के महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। बता दे कि 21 जनवरी को महंत नृत्य गोपाल दास को आंतों के संक्रमण (दस्त) और बेहोशी की हालत में मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। वह पिछले 4-5 दिनों से ठीक से पानी नहीं पी रहे थे और भोजन नहीं कर रहे थे। उन्हें मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी के द्वारा ICU में भर्ती किया गया।
मेदांता अस्पताल ने एक एक्सपर्ट चिकित्सकों की टीम गठित की है जिसमें डा. दिलीप दुबे, डा. अभय वर्मा (आँत रोग विशेषज्ञ) और डा. राकेश कपूर (मूत्र रोग विशेषज्ञ) शामिल है, जिनकी देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है।






