Uttar Pradesh

“150 रुपये का जुगाड़, जानलेवा चाइनीज मांझे से गर्दन बचाएगा”

शाहजहांपुर,14 जनवरी 2025

शाहजहांपुर में एक दुकानदार, अनिल कुमार, ने चाइनीज मांझे से बचने के लिए एक देसी जुगाड़ निकाला है। उन्होंने लोहे के तार से एक लचीला एंगल बनाया, जिसे बाइक पर लगाने से चाइनीज मांझे से सुरक्षा मिलने का दावा किया जा रहा है। अनिल ने इसे अपनी बाइक पर परीक्षण किया, और यह साबित हुआ कि यह एंगल मांझे को रोकने में प्रभावी है। इसकी कीमत 100 से 150 रुपये रखी गई है, और अगर किसी के पास पैसे नहीं हैं, तो उन्हें यह निशुल्क देने का वादा भी किया है।

इस पहल को लेकर दो बाइक सवारों ने अनिल से एंगल बनवाने के लिए ऑर्डर भी दिए हैं। ऑर्डर देने वालों ने इस उपाय की सराहना करते हुए कहा कि चाइनीज मांझे की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, खासकर उन स्थानों पर जहां से यह मांझा उपलब्ध होता है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  जीजा के गांव में चल रहा था प्रेम प्रसंग, बेटी के प्रेमी को गोली से उड़ाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link