Uttar Pradesh

महाकुंभ : हेलीकॉप्टर से कराई पुष्प वर्षा, महका अमृत स्नान

महाकुंभनगर, 14 जनवरी 2025:

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ के पहले अमृत स्नान के दौरान मंगववार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई।

20 कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों की हुई बारिश

गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश देख संगम तट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारे लगाए। महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा को लेकर सरकार के निर्देश पर उद्यान विभाग ने तैयारी की थी। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों की खास तौर पर व्यवस्था की गई है। प्रत्येक स्नान पर्व पर लगभग 20 कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश करने की तैयारी की गई, जिसकी श्रृंखला में पौष पूर्णिमा स्नान पर सोमवार को श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं गई थीं। दूसरे दिन मंगलवार को मकर संक्रांति पर अमृत स्नान के दौरान भी पुष्प वर्षा हुई।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  गृह मंत्री के 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के संकल्प की दिशा में बड़ा कदम….गरियाबंद में बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button