Uttar Pradesh

“राम वन गए, भरत ने सिंहासन ठुकराया; तुमने भाई को मारा: बरेली कोर्ट से फांसी की सजा”

बरेली,25 दिसंबर 2024

बरेली में प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने भाई की हत्या करने वाले रघुवीर सिंह और उसके बेटे तेजपाल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। 2014 में तेजपाल ने चरन सिंह के सीने पर गोली चलाई थी, जिसके बाद रघुवीर ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार किया। तमाम सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सजा सुनाते वक्त जज रवि कुमार दिवाकर ने रामायण का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान राम के वनवास के समय भरत ने राजगद्दी ठुकरा दी थी, जो भाईचारे का प्रतीक है। लेकिन आपने अपने भाई को प्रॉपर्टी के लिए मार दिया, जो समाज की मर्यादा के खिलाफ है। न्याय और सत्य की रक्षा के लिए कठोर सजा जरूरी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी : खतरे का निशान छूने को बेताब गंगा...पटरी से उतरा जनजीवन, पर्यटक मायूस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link