Uttar Pradesh

भावनगर-अयोध्या साप्ताहिक ट्रेन का आगरा में भव्य स्वागत, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

मयंक चावला

आगरा, 4 अगस्त 2025:

गुजरात की औद्योगिक नगरी भावनगर से यूपी की रामनगरी अयोध्या तक चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन 09201/09202 सोमवार को आगरा होते हुए पटरी पर दौड़ पड़ी। यह ट्रेन रविवार को भावनगर से रवाना हुई थी और सोमवार को आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़ें:

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने ट्रेन के इंजन तक जाकर लोको पायलट का स्वागत किया। इसके बाद समारोहपूर्वक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल, अपर मंडल प्रबंधक सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ईदगाह रेलवे स्टेशन को इस खास मौके के लिए सजाया गया था। ट्रेन को भी विशेष रूप से सजाकर रवाना किया गया। केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह ट्रेन कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगी और यात्रियों के लिए आवागमन को सुविधाजनक बनाएगी।

गुजरात के भावनगर से शुरू होकर राजस्थान होते हुए यूपी के शहरों से गुजरती यह ट्रेन तीन राज्यों को जोड़ेगी। ट्रेन में हर वर्ग के यात्री मौजूद थे, लेकिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु विशेष रूप से उत्साहित दिखे। स्टेशन परिसर ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा और यात्री इस नई ट्रेन सेवा की सराहना करते नजर आए। यह साप्ताहिक ट्रेन सेवा न केवल औद्योगिक और धार्मिक शहरों को जोड़ेगी बल्कि राज्यों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक समन्वय को भी मजबूती देगी।

ये भी पढ़ें  आईपीएस अशोक कुमार के खिलाफ शत्रु संपत्ति मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश, आजम खान का नाम हटाने का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link