Religious

अमेठी: शिवभक्तों की आस्था में फीकी पड़ी बारिश… रुद्राभिषेक, हवन पूजन को मंदिरों में दिखा मेला

आदित्य मिश्र

अमेठी, 4 अगस्त 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में शिव मंदिरों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ दिखी। सुबह से हो रही तेज बारिश भी आस्था को डिगा नहीं सकी। श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए जलाभिषेक के लिए शिवालयों की ओर बढ़ते रहे और मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।

ये भी पढ़ें:

सोमवार की भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों की ओर बढ़ते दिखाई दिए। प्रसिद्ध कालिकन धाम व डंडेश्वर धाम शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भक्त ‘बोल बम’ ‘बम बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे थे। कई स्थानों पर विशेष रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही और पुष्प से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों के पुजारियों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करवाई।

Advertisement

इसके अलावा जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों श्रीनाथ मंदिर, भुंईगांव महादेव, राजापुर महादेव, नंदमहर महादेव में भी शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई थी। पुलिसकर्मियों के साथ प्रशासनिक अफसर भी मंदिरों के आसपास तैनात रहे व दिशा निर्देश देते रहे।

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन में उमड़ी भीड़, सीएम ने कहा...भरोसा रखें, शिकायतें निपटाना सरकार की जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link