Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार गंभीर रूप से घायल

मुंगेली, 4 नबंवर 2024

छत्तीसगढ़ के मुंगेली हाईवे के पास आज एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई साथ ही कुछ लोग घयल भी हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो जीत का टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित बोलेरा पलट गयी। इस भीषण हादसे में गाड़ी के जहां परखच्चे उड़ गये। वहीं उसमें सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र में घटित हुआ है। बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार हिरमी के रहने वाले लोग बोलेरो से आज सुबह बिलासपुर जाने के लिए रवाना हुए थे। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर किरना गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित बोलेरा सड़क के दूसरी तरफ कई बार पलटी मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 अन्य लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस की मदद से सभी घायलों को सरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतकों के बलौदाबाजार निवासी होने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हिजबुल आतंकी उल्फत हुसैन को एटीएस ने दबोचा, 18 साल से थी यूपी पुलिस को तलाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link