Uttarakhand

दलितों व महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल… कांग्रेस ने धरना देकर कानून व्यवस्था को कोसा

देवल गांव में हुए केतनलाल हत्याकांड पर कांग्रेस ने जताया विरोध, पीड़ित परिवार को नौकरी और मुआवजे की रखी मांग, कांग्रेसी बोले- अपराधियों को पुलिस का भय नहीं रहा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 जून 2026:

प्रदेश में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय और महिलाओं के साथ अत्याचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस ने घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में धरना देकर उपवास रखा। कांग्रेस नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में समाज के कमजोर वर्गों पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में टिहरी जनपद के प्रतापनगर क्षेत्र के देवल गांव में केतन लाल की हत्या की घटना प्रदेश में बढ़ती असुरक्षा और सामाजिक तनाव का उदाहरण है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रह गया है।

Advertisement

धस्माना ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के हौसले बढ़े हैं और कानून व्यवस्था कमजोर हुई है। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

धरने में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जगदीश धीमान, धर्मपाल घाघट, ललित भद्री, गगन छाछर, करण घाघट, नोहर सिंह, आनंद सिंह पुंडीर, संजय गौतम, अमीचंद सोनकर और आदर्श सूद शामिल हुए।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Jaspal Rana की विरासत को पहचान: CM धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्रेरणा का मंत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link