Uttarakhand

योग दिवसः मंत्री सौरभ बहुगुणा का शीर्षासन देख लोग बोले ‘वाह’… याद आए पुराने एथलीट के दिन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन, गोल्फ खिलाड़ी रह चुके कैबिनेट मंत्री ने योग के प्रति लोगों को किया जागरूक, अधिकारियों ने भी किया योगाभ्यास

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 21 जून 2026ः

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा परेड ग्राउंड में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री ने सभी के साथ बड़ी सहजता के साथ शीर्षासन कर अपनी फिटनेस और योग के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। उनकी फिटनेस की लोगों ने तारीफ की और वे सभी के बीच चर्चा का विषय बन गए। बता दें कि सौरभ बहुगुणा गोल्फ खिलाड़ी भी रह चुके हैं।

सौरभ बहुगुणा का खेलों से पुराना और गहरा नाता रहा है। राजनीति में सक्रिय होने से पहले वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में आयोजित वर्ल्ड कप गोल्फ समेत लगभग 15 देशों में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। यही कारण है कि आज भी उनकी फिटनेस और खेल भावना लोगों को प्रभावित करती है।
yoga-day-minister-saurabh-bahuguna-headstand-dehradun-parade-ground

कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सौरभ बहुगुणा के शीर्षासन ने यह भी साबित किया कि खेलों से जुड़े लोगों में अनुशासन, संतुलन और शारीरिक क्षमता लंबे समय तक बनी रहती है। योग दिवस के मंच पर मंत्री सौरभ बहुगुणा का यह खिलाड़ी वाला अंदाज लोगों के लिए प्रेरणा बन गया और कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण साबित हुआ। वहीं, राजधानी के कई स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री खजान दास, डीएम आशीष चौहान, आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में लोग जब विभिन्न योगासन कर रहे थे, तभी सौरभ बहुगुणा ने शीर्षासन कर सभी को चौंका दिया।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button