Uttarakhand

SSP ने सात इंस्पेक्टर बदलेः शहर कोतवाल को मिला चुनाव सेल, इन कोतवालियों को नए प्रभारी

देहरादून शहर कोतवाली की जिम्मेदारी फिर से पहले रह चुके कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट के हाथ में, डालनवाला, ऋषिकेश, डोईवाला कोतवाली में भी हुआ फेरबदल

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 22 जून 2026ः

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने इंस्पेक्टर स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। एसएसपी ने सात निरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी। इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट को एक बार फिर देहरादून शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले भी वे शहर कोतवाल की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

वर्तमान में शहर कोतवाली का कार्यभार देख रहे इंस्पेक्टर हरिओम चौहान को स्थानांतरित कर प्रभारी चुनाव सेल (एसएसपी कार्यालय) नियुक्त किया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह गहलावत को डालनवाला कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, यहां तैनात संतोष सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। ऋषिकेश कोतवाली की कमान अब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट संभालेंगे। इसके अलावा इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को डोईवाला कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:

डोईवाला कोतवाली का कार्यभार संभाल रहे इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी को स्थानांतरित कर रायवाला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिसिंग में सुधार, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पटेलनगर से दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, होगी डिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button