NationalUttarakhand

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री धामी ने आवास और भाजपा कार्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून: 26 जनवरी: 2025

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चन्द अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजसभा सांसद श्री नरेश बंसल एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  दिल्ली के रामजस कॉलेज के प्रोफेसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, जांच शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link